Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, ट्रैफिक दरोगा की इंसानियत ने जीता लोगों का दिल

जेसीज चौराहे पर सड़क हादसे में घायल डिलीवरी बॉय को ट्रैफिक दरोगा ने गोद में उठाकर एम्बुलेंस तक पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया है।

E-paper 09-06-2026

Homeअपना जौनपुरप्रेमी-प्रेमिका को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा, दी तालिबानी सजा वीडियो...

प्रेमी-प्रेमिका को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा, दी तालिबानी सजा वीडियो वायरल

केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नरहन(हउदवा) गांव में ग्रामीणों ने प्रेम प्रसंग में पकड़कर एक विवाहिता और उसके प्रेमी को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। तालिबानी अंदाज में हुई पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार विवाहिता अपने बच्चों के साथ अकेली घर पर रहती है, जबकि उसका पति और ससुर गुजरात में मजदूरी करते हैं। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों को पेड़ से बांधकर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।