― Advertisement ―

spot_img

बिजली कटौती व स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

मुंगराबादशाहपुर कांग्रेस प्रदर्शन से गरमाया माहौलमुंगराबादशाहपुर में अघोषित बिजली कटौती और प्रीपेड स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र...
Homeअपना जौनपुरप्रियंका सिंह को थाना सुरेरी की कमान

प्रियंका सिंह को थाना सुरेरी की कमान

  • तबादला एक्सप्रेस से कई थाना प्रभारी किए गए इधर से उधर

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को कई थाना प्रभारियो को इधर से उधर किया। कानून व्यवस्था में सुधार के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। खामियां मिलने पर कार्यवाही करने में पुलिस अधीक्षक जरा भी देर नहीं करते। उनके द्वारा थानों और चौकियों का भ्रमण लगातार जारी है।मंगलवार को उन्होंने कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया। निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक नेवढ़िया को प्रभारी निरीक्षक गौराबादशाहपुर बनाया गया। निरीक्षक राजेश यादव प्रभारी निरीक्षक खेतासराय को प्रभारी निरीक्षक जलालपुर बनाया गया।निरीक्षक रामसरिख गौतम प्रभारी निरीक्षक जलालपुर को पुलिस लाइन भेजा गया। निरीक्षक विनित राय को पुलिस लाइन से एसओजी प्रभारी बनाया गया।उप निरीक्षक रमेश कुमार को थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर से पुलिस लाइन भेजा गया। उप निरीक्षक अश्वनी कुमार दुबे थानाध्यक्ष सुरेरी को थानाध्यक्ष नेवढिया बनाया गया।    उप निरीक्षक महिला प्रियंका सिंह यूपी डायल-112 से थानाध्यक्ष सुरेरी बनाया गया। उप निरीक्षक चन्दन कुमार राय थानाध्यक्ष रामपुर को थानाध्यक्ष खेतासराय बनाया गया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से थानाध्यक्ष सरपतहाँ बनाया गया। उप निरीक्षक विक्रम लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष सरपतहाँ को थानाध्यक्ष रामपुर बनाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया की 25 सितम्बर 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा के दौरान एक महिला उप निरीक्षक को जनपद में थाना प्रभारी बनाये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ। जिसके क्रम में एक महिला उप निरीक्षक को थाना प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक जलालपुर को थाना प्रभारी पद से इसलिए हटाया गया क्यो कि ये समीक्षा में कार्यवाही के मामले में यूपी के थानों में से बाटम 10 पर थे।

Share Now...