Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeउत्तर प्रदेशप्रिंटिंग प्रेस में आग लगने से चार सिलेंडर फटे, मची अफरातफरी

प्रिंटिंग प्रेस में आग लगने से चार सिलेंडर फटे, मची अफरातफरी

जौनपुर धारा,वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के मारकंडेश्वर नगर अर्दली बाजार स्थित प्रिंटिंग प्रेस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। उसमें रखे चार सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए। घनी आबादी के बीच मौजूद प्रिंटिंग प्रेस में आग से अफरा तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पाया गया।

खजूरी के रहने वाले राजू रस्तोगी का मारकंडेश्वर नगर में प्रिंटिंग प्रेस है। इसी में उन्होंने कागज आदि रखने के लिए गोदाम भी बनाया है। रोज की तरह सुबह 10:30बजे काम करने के लिए कर्मचारी वहां पहुंचे। साफ-सफाई शुरू किया था, इसी दौरान एक तरफ से धुआं निकलता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने इसकी सूचना राजू के साथ ही फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्रिंटिंग प्रेस में रखे चार सिलेंडर आग की चपेट में आने से फट गया।

Share Now...