- मामला सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव का
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी एक युवक को गांव के तीन दबंग व पड़ोसी गांव समसपुर पनियारिया के एक दबंग युवक ने क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारकर अचेत कर दिया। पुलिस ने चार नामजद युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। लेकिन आरोपी चार दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर हैं। भकुरा गांव निवासी शिवम वर्मा का पुत्र अमित वर्मा मंगलवार की शाम सात बजे गांव के पास नहर से लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव भकुरा व पड़ोसी गांव समसपुर पनियारिया के चार दबंग युवकों ने शिवम पर धारदार हथियार व पंच से हमला बोल दिया। उसे इतना मारा कि वह अचेत हो गया। पिता का आरोप है कि यदि गांव व आसपास के लोग चिल्लाते हुए मौके पर नहीं पहुंचते तो दबंग युवक उसे मार डालते। परिवार के लोग आनन-फानन में घायल शिवम को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भर्ती कराया जहां से उसका अभी भी उपचार चल रहा है। पिता अमित वर्मा ने भकुरा गांव निवासी विक्की यादव, कुलदीप कनौजिया, भीष्मा यादव व समसपुर पनियारिया गांव निवासी दिनकर यादव के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 323, 506, 308, 324 धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मुकदमा दर्ज होने के चार दिन बाद भी चारों आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं, जिसके चलते परिवार के लोग भयभीत हैं।



