- श्रृंगार उत्सव एवं भंडारे में देवी भक्ति गीत सुन भाव विभोर हुए श्रोता
जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर गांव में स्थापित प्राचीन शिवलिंग पुनर्स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा एवं विशाल भण्डारे का आयोजन मंगलवार की देर शाम को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। प्राण-प्रतिष्ठा के दिन मंदिर परीसर में मूर्ति शिवशंकर, नंदी, राधा-कृष्ण, दुर्गा की नई प्रतिमा लगाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर की आकर्षक सजावट के साथ कार्यक्रम में आये गायकों (कलाकार) मनीष दुबे मंजुल, चंद्रकांत त्रिपाठी तरंग, गोविन्दा मिश्रा के साथ अन्य कलाकारों द्वारा देवी भक्ति गीत व भजन प्रस्तुत किया गया। वही गायकों (कलाकारों) द्वारा मंच पर प्रस्तुत की किए गए देवी गीत व भक्ति भजन को सुन सभी श्रद्धालु मस्ती के साथ झूमते हुए भाव विभोर गए। मौजूद लोगों ने बताया कि प्राचीन शिवलिंग पुनर्स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रृंगार उत्सव विशाल भंडारा बहुत ही अच्छा कार्यक्रम रहा। जो हमारे सभी ग्राम वासियों के सहयोग हो रहा है, जो एक बहुत ही अच्छा है हम सभी लोग अपना-अपना योगदान किये हैं। यह आयोजन छह दिवसीय के रूप में रामायण पाठ प्रारंभ किया गया। और अंतिम दिन विशाल काय भव्य भण्डारे के रूप में आयोजन किया गया। श्रृंगार व भंडारे मे हजारों लोगों से अधिक श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। महोत्सव को सफल बनाने में समस्त क्षेत्रवासियों का सहयोग रहता है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक अपने मातहतों के साथ मौजूद रहे। वही समूचे मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक की देखरेख क्षेत्र समेत तमाम ग्रामवासियों के द्वारा की जा रही थी। कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ता रामजतन सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश मिश्रा, समाजसेवी संजय सिंह(पप्पू), समाजसेवी संतोष सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, डब्बू सिंह, शांतनु सिंह, पीयूष सिंह, विक्रम सिंह, जैकी सिंह, पब्बर विश्वकर्मा, सुधीर विश्वकर्मा, उत्कर्ष सिंह, राहुल सरोज के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।



