Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरप्रस्तावित हिट एंड रन कानून मामला

प्रस्तावित हिट एंड रन कानून मामला

  • दूसरे दिन भी चालक रहे हड़ताल पर
  • रेलवे रैक प्वाइंट से नहीं उठा यूरिया व सीमेंट
  • दूध, डीजल, पेट्रोल, एलपीजी गैस एवं गल्ला की आपूर्ति पर पड़ा असर

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज चालकों ने नये कानून के विरोध में मंगलवार को भी गाडियों का चक्का थमा रहा। नाराज ट्रक ट्रैक्टर डीसीएम चालकों ने दूसरे दिन भी माल गोदाम पर कार्य बहिष्कार किया।

जिसके चलते रेलवे रैंक प्वाइंट से यूरिया एवं सीमेंट की लोडिंग नहीं हो सकी। वहीं नगर में Dाापूर्ति होने वाले कई कम्पनियों का दूध का वाहन भी नहीं पहुंचा। रोडवेज का परिचालन भी पूरी तरह ठप्प रहा। सब्जी मंडी में बाहर से आने वाले आवक पर असर पड़ा। लिहाजा हरा मटर, टमाटर, प्याज व आलू के दाम एकाएक बढ़ गये। जिसके चलते जहां सब्जियों में तेजी आ गया वहीं दूध की कमी देखी गई। पेट्रोल पम्पों पर भारी भीड़ लगी है। नगर के दो पेट्रोल पम्प पर डीजल पेट्रोल खत्म हो चुका। वहीं दो तीन पर लाइन लगा हुआ है। ट्रांसपोर्ट भी प्रभावित हैं। लिहाजा रोजमर्रा की वस्तुएं प्रभावित होने की सम्भावना है। दवा, दूध, राशन, पेट्रोल-डीजल, एलपीजी गैस यदि प्रभावित हुआ तो जनजीवन बेपटरी हो जायेगा। रोडवेज प्राइवेट बसें टैक्सी आदि न चलने से यात्रियों को बेहद परेशानी हो रही है। वहीं नगर का व्यापार पूरी तरह से ठप्प हो चुका है। गल्ला मंडी में आवक पूरी तरह ठप्प है। जिससे करोड़ों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।