जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र व उनकी टीम ने पॉलिटेक्निक चौराहे से नईगंज तक के सभी प्राइवेट हॉस्पिटल व नर्सिंग होम जिनके पास पार्किंग की व्यवस्था नहीं है तथा जिनके पास होते हुए भी उसका प्रयोग सही तरीके से नहीं करते हैं को चेतावनी देते हुए २० वाहनों को पुलिस लाइन यातायात कार्यलय लाकर प्रवर्तन की कार्यवाही की गई। जिन हॉस्पिटलों के यहाँ आने वाले वाहन रोड पर खड़ा होते हैं, तथा सड़क पर आवागमन बाधित होता है। उनके खिलाफ संघन अभियान चलाते हुए उन लोगों को चेतावनी भी दिया। यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान शहर के प्रमुख चौराहा तिराहाओं पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी। लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया। हेलमेट व सिटबेल्ट लगा कर वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान प्रवर्तन की कार्यवाही में 427 वाहनों का चालान व 13 सीज किया गया।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
प्रवर्तन की कार्यवाही में 427 वाहनों का चालान व 13 किया सीज

Previous article

