Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रभु राम जन्म लेते ही जय श्री राम के जयघोष से गूंज...

प्रभु राम जन्म लेते ही जय श्री राम के जयघोष से गूंज उठे मन्दिर

  • रामजन्म से पूर्व श्रद्धालु भजन कीर्तन करते रहे

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सुबह 11.30बजने के बाद ही राममंदिरों में भक्तों का जुटना शुरू हुआ। रामजन्म की तैयारियों के बीच जैसे ही दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्म हुआ हर तरफ जय श्रीराम, जय श्रीराम का जयघोष गूंज उठा। शंख, घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बहोरिकपुर स्थित दक्षिणमुखी मनोकामना सिद्ध मन्दिर, नई बाजार रामजानकी मन्दिर, पुरानी सब्जी मंडी शिव मंदिर, कालीजी मंदिर, हनुमान मंदिर गल्ला मंडी, दौलतिया हनुमान मंदिर, काली मंदिर जंघई रोड, कुबेरदास कुटी मंदिर सहित गुड़ाहाई लक्ष्मण बाग मंदिर में दोपहर के समय श्रद्धालुओं की काफी भीड़ नजर आई। रामजन्म के बाद भक्तों ने भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व जुटी श्रद्धालु भजन कीर्तन करते रहे। कहीं कहीं तो श्रद्धालुओं की भीड़ राम धुन पर नृत्य करते मगन रहे। मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम के जन्म लेते ही समूचा नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर जय श्री राम के जयघोष से गुंजायमान हो उठे। वहीं महिलाएं राम जन्म को लेकर उत्साहित होकर राम जन्म के गीत गाती हुई भगवान के बाल स्वरूप के वर्णन होते ही महिलाएं नृत्य करते हुए आत्ममुग्ध नजर आईं।