Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के आवेदक अपूर्ण अभिलेखों को करें पूर्ण

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के आवेदक अपूर्ण अभिलेखों को करें पूर्ण

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य शाहिद जमाल ने अवगत कराया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना वर्ष 2022-23 में ऑनलाइन वेबसाइट पर किये गये आवेदनों में कई अपूर्ण है। आवेदक इन्हें पूर्ण करें ताकि उन्हें योजना का लाभ देने हेतु चयन किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय कुछ दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, पट्टा, शपथपत्र तथा वाहन हेतु आवेदित आवेदकों द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस व अनुसूचित जाति जनजाति के आवेदक जाति प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किये है, उनके आवेदन पत्र उक्त कमी के कारण वापस किये जा रहें हैं। ऐसे लोगों को मोबाइल फोन से भी सूचना दी जा रही है कि तीन दिवस के अन्दर अपने आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर अपूर्ण अभिलेख पूर्ण करें, अन्यथा की दशा में आवेदन पत्र को चयन हेतु प्रस्तावित किया जाना संभव नहीं हो सकेगा। इसके अतिरिक्त २० लाख से अधिक की परियोजनाओं के लाभार्थी लाभार्थी अंश का कम से कम २५ प्रतिशत बैंक ऋण हेतु बैंक का सहमति पत्र तथा ५० लाख या उससे अधिक की परियोजनाओं हेतु कम से कम ३ वर्ष का मत्स्य पालन क्षेत्र का अनुभव प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा करें, अन्यथा की दशा में उनका आवेदन पत्र स्वत: निरस्त माना जायेगा।

Share Now...