Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधान अतिक्रमण कारियों के खिलाफ किया शिकायत

प्रधान अतिक्रमण कारियों के खिलाफ किया शिकायत

जौनपुर धारा,जौनपुर। मड़ियाहूं क्षेत्र के मौजा मढ़ी की ग्राम प्रधान ने दबंगों के आम रास्ते पर अतिक्रमण करने की शिकायत जिलाधिकारी से की। ग्राम्ा प्रधान उर्मिला यादव ने बताया कि उनके ग्राम में भू-खंड सं. 481 मिलजुमला खाते की भूमि है, जिससे होकर एक रास्ता जाता है तथा 25 घरों के लोगों का आवागमन होता है। गांव के ही कुछ दबंग लोग उक्त रास्ते पर खर-पतवार, गोबर, मिट्टी फेंक देते है, जिससे आवागमन बाधित होता है। ज्ञापन सौंपते हुए प्रधान ने उक्त प्रकरण में प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।