- सड़क, ओवरब्रिज, पुल के लिए दी 16688.62 लाख रुपए की सौगात
जौनपुर धारा, बदलापुर। गुरूवार को विधानसभा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णा नगर में पहुंचे उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े की धुन पर माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बदलापुर और शाहगंज विधानसभा में विकास के लिए सड़क, ओवरब्रिज और पुल की 63 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने करीब 16688.62 लाख रुपए की सौगात भी दी। इस दौरान मंत्री गिरीश चंद्र यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, शाहगंज विधायक रमेश सिंह, कई पूर्व विधायक भी मौजूद रहे। मंत्री ने मेढ़ा गाँव सहित कुल पांच गरीब महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रमाण पत्र भी दिया।
मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बताया की बदलापुर और शाहगंज विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। यह भी बताते चले कि मंत्री जितिन प्रसाद का जौनपुर जिले में यह पहला आगमन था। सांसद और विधायकों ने जिन सड़कों के चौड़ीकरण की मांग की थी उसे भी पूरा करवाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के चलते जो सड़के क्षतिग्रस्त हो गई हैं उसकी भी मरम्मत करने का आदेश दिया। इस दौरान उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिन सड़कों की मांग सांसद और विधायकों द्वारा की गई है उसके सर्वेक्षण कर जल्द से जल्द कार्य पूरा करायें।
- रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण हेतु किया भूमि पूजन
बदलापुर। प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलधियाँ गिनाते हुए श्री कृष्णानगर रेलवे स्टेशन के निकट शाहगंज प्रयागराज मार्ग स्थित भलुआही रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज निर्माण हेतु विद्वान ब्राह्मण के मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से भूमिपूजन कर नारियल तोड़ते हुए फावड़े से ओवर ब्रिज पीलर की खुदाई की इसके बाद वे चेयरमैन सीमा सिंह के आवास पर गये और वहां से अपने गणतब्य के लिए रवाना हो गये।



