Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रतिष्ठित व्यवसाई महेन्द्र सेठ का निधन

प्रतिष्ठित व्यवसाई महेन्द्र सेठ का निधन

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी महेंद्र नाथ सेठ का मंगलवार को वाराणसी में उपचार के दौरान देहावसान हो गया। वह करीब 76वर्ष के थे, उनका अंतिम संस्कार रामघाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र आलोक कुमार सेठ ने दी। उनकी अंतिम यात्रा में समाज के सभी वर्गों, विभिन्न राजनीतिक दलों और संस्थाओं से सम्बद्ध लोग भारी संख्या में शामिल हुए। स्वभाव से संतुलित जीवन शैली के हिमायती होने के कारण वे अन्तिम समय तक क्रियाशील रहे। उनके निधन का समाचार सुनते ही नगर के व्यापारियों शुभचिन्तकों में शोक की लहर दौड़ गई। महेंद्रनाथ सेठ अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पुरा परिवार छोड़ गए हैं।

Share Now...