Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

“जौनपुर में कानून तोड़ती खाकी! बिना हेलमेट घूमते पुलिसकर्मी, ‘नो हेलमेट-नो फ्यूल’ अभियान फेल”

'नो हेलमेट-नो फ्यूल’ का निकला दम: क्या नियम सिर्फ जनता की जेब काटने के लिए हैं?नंबर प्लेट गायब, वर्दी का रौब कायम: क्या जौनपुर...

E-Paper 30-03-2026

Homeअपना जौनपुरप्रतिदिन एक घण्टा जनता दर्शन में बैठे अधिकारी : जिलाधिकारी

प्रतिदिन एक घण्टा जनता दर्शन में बैठे अधिकारी : जिलाधिकारी

  • अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर योजनाओं की ली जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। नवागत जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जनपद में चल रही प्रमुख निर्माण कार्यो एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 1 घण्टा जनता दर्शन में अवश्य बैठें और आम जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। 

उन्होंने कहा कि कार्यालय के बाहर बैठने का समय अनिवार्य रुप से अंकित कराए, जिससे आमजनमानस को समस्या न उत्पन्न हो। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके विभाग द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यो से अवश्य अवगत कराएं। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागीय पोर्टल पर डाटा फिडिंग का कार्य ससमय कराया जाये और समस्त अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन इमानदारी और निष्ठा पूर्वक करें। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इस दौरान जिलाधिकारी ने आकांक्षात्मक ब्लाकों के प्रगति की समीक्षा की और जनपद में चल रही बड़ी परियोजनाओं की जानकारी सम्बन्धित अधिकारीगण से प्राप्त की। गो-आश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी, एडीओ पंचायत एवं पशुधन प्रसार अधिकारी की संयुक्त टीम पशु आश्रय स्थल का निरीक्षण करें। इसके उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा ऐतिहासिक कलेक्ट्रेट भवन एवं अधिकारियों के न्यायालयों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व गणेश प्रसाद, वरिष्ठ कोषाधिकारी सुनील कुमार, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share Now...