जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने विकास खंड मड़ियाहूं की ग्राम पंचायत मेहंदी में बने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया की गुरूवार को धान की खरीद नहीं हो पाई है जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पीसीयू के मैनेजर का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए। अभी तक कुल 16 किसानों के धान का क्रय किया गया है। जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी चंद्रशेखर को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 300 कुंटल धान खरीदा जाए। नियमित रूप से उठान कराया जाए। उप जिलाधिकारी मड़ियाहू लाल बहादुर को निर्देशित किया कि समय-समय पर केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाए। इस अवसर पर उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी मड़ियाहूं, क्षेत्राधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
प्रतिदिन 300 कुंतल हो धान की खरीद : डीएम



