Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपौधों की जीवित प्रतिशत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

पौधों की जीवित प्रतिशत रिपोर्ट उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के निर्देशन में तथा मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक गुरुवार सायं कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा वर्ष-2023-24 और 2024-25 में रोपित किये गये पौधों की जीवित प्रतिशत रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में सूचना 30 दिसम्बर तक प्रभागीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिया गया। वृक्षारोपण वर्ष 2025-26 में समस्त विभागों द्वारा वृक्षारोपण हेतु भूमि चयन के सम्बन्ध में, विगत वर्ष की भांति प्रदेश में वृक्षारोपण वर्ष 2025-26 के लिए 36.50करोड़ वृक्षारोपण लक्ष्य प्रस्तावित है।