टीडी पीजी कालेज में पौधारोपण व जन जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन, निकाली गयी रैली
जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को पौधरोपण एवं भू-जल संरक्षण के अंतर्गत महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं अध्यक्ष प्रोफेसर प्रकाश सिंह एवं प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह द्वारा पौधारोपण एवं जन जागरूकता संगोष्ठी को संबोधित किया गया तथा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं तथा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर के बच्चे उपस्थित रहे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि पौधे मानवीयता एवं संवेदना के प्रतीक हैं, जो हमेशा परहित के लिए होते हैं, प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकृति द्वारा हमें जो भी उपहार मिला है, उसमें पौधे जीवन दायिनी की तरह प्राणियों के लिए कार्य करते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेष में यदि स्वस्थ जीवन जीना है, तो प्रकृति संतुलन के लिए पौधरोपण आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माया सिंह ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन की महत्वपूर्ण संपदा है इसे सुरक्षित एवं संरक्षित करना हमारा धर्म है। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, महामंत्री डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, प्रोफेसर वंदना दुबे, प्रोफेसर सुषमा सिंह, प्रोफेसर श्रद्धा सिंह, डॉ. शेखर, डॉ. हरिओम त्रिपाठी, डॉक्टर गीता सिंह, डॉक्टर कनक, डॉ. रजनी, डॉ. वंदना द्विवेदी, शुभ्रा, डॉक्टर छाया, डॉ. रेनू मान्या इत्यादि लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



