Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आवेदन को स्वीकृत एवं वितरित करने का डीएम ने दिया निर्देश

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम...
Homeअपना जौनपुरपोटरिया मोड के पास शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम

पोटरिया मोड के पास शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम

  • परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पोटरिया मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल में जुट गई। बता दें कि लपरी गांव निवासी बाबूराम बिंद का पुत्र राधे श्याम बिंद का शव घर एक किमी दूर पोटरिया मोड पास मिलने से क्षेत्र में दहशत मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने हत्या की आसंका जताई। स्थानीय लोगों से पता चला कि वह राधे श्याम बिंद ड्रिंक भी करता था। राधेश्याम बिंद चार भाइयों में तीसरे पर था  शादी के बाद पत्नी छोड़ कर चली गई।

Share Now...