जौनपुर। सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद शाखा का मासिक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय मे अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। सर्व प्रथम बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने पेंशन राशिकरण वसूली, आठवे केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन सहित प्रान्त स्तर पर हो रही संगठनात्मक कार्यवाही से सदस्यो को अवगत कराने के साथ, पेंशनर्स जीवन प्रमाण पत्र के सन्दर्भ मे सदस्यो की आशन्का का समाधान करते हुए अवगत कराया गया कि आनलाइन जीवन प्रमाण पत्र देने मे कठिनाई होने पर पेंशनर्स स्वयं कोषाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर मैनुअल जीवन प्रमाण पत्र दे सकते है। इसके बाद भी कोई कठिनाई हो तो मेरे मोबाइल नंबर 9415898092 पर अवगत कराये। साथ ही पेंशनर्स हितो पर सरकार की उदासीनतापर आक्रोश ब्यक्त करते हुए, संघर्ष के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया। बैठक को मुख्य रूप से श्री नरेन्द्र त्रिपाठी, कंचन सिंह, मिथिलेश कुमार जायसवाल, राजपति विश्वकर्मा, ओकांर मिश्र दिनेश कुमार सिंह, सुक्खुराम रामआसरे रजक सम्प्रेक्षक, बलिराम यादव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, रामअवध लाल श्रीवास्तव, ई.प्रमोद कुमार सिहं, हीरालाल पाण्डेय, मंजूरानीराय, कान्ती सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि ने सम्बोधित करते हुए पेंशनर्स की समस्याओ को समय से निस्तारित करने की मांग सरकार से किया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
पेंशनर्स की समस्या के समाधान मे उदासीनता पर बैठक मे आक्रोश



