― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें छात्रों शिक्षकों कर्मचारियों को एक वोट की ताकत के बारे में लोगो को जागरूक किया गया। हम हिंदुस्तानी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कौशल विकास केंद्र, स्वामी विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय, फार्मेसी डिपार्मेंट, रज्जू भैया इंस्टीट्यूट तथा प्रशासनिक भवन के साथ-साथ विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों से लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। उनके वोट की कीमत बताई गई और कहां की मतदान करने से ही अच्छी सरकार का गठन करा सकते हैं। इस अवसर पर डॉ.अश्वनी कुमार यादव, राजेश कुमार गौतम, अमन कश्यप, प्रवेश स्वाभिमानी, आनंद, काशीनाथ, सचिन कश्यप, आदर्श यादव तथा कैंपस के छात्र, अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने आश्वासन दिया कि हम सभी मिलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे, क्योंकि स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण ज्यादा मतदान से ही संभव है।

Share Now...