जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के वर्कशॉप में भव्य विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर प्रमोद यादव और मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संदीप कुमार सिंह ने धूप-दीप से भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के दौरान वर्कशॉप भवन को विशेष रूप से सजाया गया था। पूजा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश भास्कर, प्रोफेसर संतोष कुमार, प्रोफेसर देवराज, प्रोफेसर मिथिलेश सिंह, डॉ.रामनरेश यादव, डॉ.उदय राज प्रजापति, डॉ.प्रवीण कुमार सिंह, डॉ.धीरेंद्र चौधरी, और फोरमैन संतोष उपाध्याय ने भी छात्रों के साथ मिलकर आरती और हवन में भाग लिया। इस आयोजन में मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्राध्यापकों डॉ.दीप प्रकाश सिंह, डॉ.नवीन चौरसिया, डॉ.हिमांशु तिवारी, डॉ.अंकुश गौरव, डॉ.सुबोध कुमार, फोरमैन के.के.मिश्र, मैकेनिक ओम प्रकाश यादव, वेल्डर राकेश कुमार, फिटर आदि कर्मचारी और छात्र अभिभावक अच्छे लाल यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। बी.टेक. के छात्र प्रतिनिधि कृष्ण चौहान और मैकेनिकल पॉलिटेक्निक के धनंजय चौहान, संगम यादव, शैलेश यादव आदि के नेतृत्व में कार्यशाला की सजावट का कार्य किया गया।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विश्वकर्मा पूजा का हुआ आयोजन


