Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय में समस्याओं को लेकर छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समस्याओं को लेकर छात्रों ने किया धरना प्रदर्शन

  • दो घंटे तक कर्मचारी प्रशासनिक भवन में बने रहे बंधक, हुई नारेबाजी
  • गेट खोलने को लेकर कर्मचारी नेताओं से हुई नोकझोंक

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन गेट पर परिसर में समस्याओं को लेकर छात्रों ने धरना-प्रदर्शन प्रदर्शन  नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारी नेताओ से नोक झोंक हुई। इस दौरान 2 घंटे से अधिक कर्मचारी बंधक बने रहे। अधिकारियों के समझाने के बाद  प्रशासनिक भवन का गेट खोला, लेकिन धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारी छात्र कुलपति से मिलने के लिए अड़े रहे। विश्वविद्यालय में तमाम समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के संगठन मंत्री ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राएं सुबह 11 बजे पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन मुख्य गेट पर पहुंच गए और विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओ पर 28 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन नारेबाजी करने लगे। छात्रों की मांग की विश्वविद्यालय परिसर में पानी शौचालय बिजली वाई-फाई की समस्या है। इसके साथ ही अंकपत्रों में खामियां हैं। काम में समय लगता है कर्मचारी काम को लटकाते हैं दूर-दराज से आए लोगों को परेशान करते हैं। इस तरह 28सूत्रीय मामलों को लेकर नारेबाजी प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रशासनिक भवन का मुख्य गेट बंद कर दिया और जो जहा अन्दर-बाहर था वह वही फस गया। इस दौरान कर्मचारी नेता डॉ.पीके.सिंह कौशिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह महामंत्री रमेश यादव व अन्य कर्मचारी के साथ बाहर जाने का प्रयास किया। छात्रों से उनकी नोक-झोंक हो गई, हालांकि लोगों ने बीच बचाव किया। कुलसचिव महेंद्र कुमार पहुंचे, समझने का प्रयास कर रहे थे ,लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों से उनकी भी कहासुनी हो गई वह वहां से लौट गए। सूचना लगते ही थानाध्यक्ष विनय प्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। छात्रों को समझने का प्रयास किया, लेकिन छात्र धमकी देने लगे की जरूरत पड़ी तो वह मुख्यमंत्री का पुतला भी फूकेंगे और जरूरत पड़ी तो आत्मदाह भी कर लेंगे। थानाध्यक्ष ने छात्रों की एसडीएम से भी बात कराई लेकिन छात्र समस्याओं के निस्तारण के साथ डॉ.पीके कौशिक पर कार्यवाही पर अड़े रहे कि उन्हें निलंबित किया जाए। वह छात्रों के साथ अभद्रता किए हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष के बुलाने पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो.राजकुमार सोनी अन्य सहयोगियों के साथ पहुंच गए। छात्रों को समझाने लगे लेकिन छात्र कुलपति से मिलने के लिए अङे रहे। परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह ने कहा कि कुलपति से आज मुलाकात संभव नहीं है, अगले दिन 11बजे के बाद वह मिले। उनकी ज़रूरी समस्याओं को तत्कालीन निस्तारण किया जाएगा।  इसके अलावा जो भी समस्याएं हैं, उस पर विधि संगत कार्रवाई की जाएगी। लेकिन छात्र कुलपति से मिलने के लिए अड़े रहे। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को पानी चाय की व्यवस्था कराई और काफी समझाने बुझाने के बाद छात्रो ने दो घंटे बाद चैनल का दरवाजा खोल दिया और कामकाज शुरू हो सका। हालांकि छात्रों को परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति से मिलाने केआश्वासन पर छात्र मान गये।  इस मौके पर एबीपी इकाई के अध्यक्ष शानू सिंह, जिला संयोजक शिवम सिंह, नमन कुमार, सनी मौर्य, राघवेंद्र गिरी, ऋषभ, आकाश पटेल, नीरज यादव, विशाल कुमार मौजूद रहे।