Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरपूर्व विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

पूर्व विधायक ने मृतक के परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

  • मृतक बेटे विनोद यादव की याद में मां दो दिनों से नहीं पी रही पानी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव नरायनडींह में युवक की निर्मम हत्या से शोकाकुल परिजनों से गुरुवार को पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल व सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने मृतक के पिता रघुराज यादव से मिलकर पूरे परिवार को सांत्वना दिया। साथ ही इस दुख की घड़ी में साहस व धैर्य बनाए रखने की पीड़ित परिवार ढाढ़स बंधाया।

पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल ने थानाध्यक्ष को हत्यारों की गिरफ्तारी अविलंब करने का निर्देश दिया।  बताते चलें कि विगत दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव के विनोद यादव उर्फ नन्कू की हत्या कर शव को जला दिया गया था। युवक का शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर बरौलडीह गांव में टिन शेड के नीचे अधजला मिला था। मृतक विनोद यादव की याद में मां अनारा देवी का रो रो बुरा हाल है। वह बेटे की याद में दो दिनों से दाना पानी छोड़ चुकी है। पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल ने मृतक की मां अनारा देवी को पानी पिलाकर सांत्वना दी। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि विनोद यादव की निर्मम हत्या की जितनी भी निंदा की जाय कम ही होगी। इस दौरान सपा नेता शैलेंद्र साहू, शेषनाग पटेल, वीरेंद्र बिंद, विपिन गुप्ता, सालिकराम पटेल, प्रवीण सरोज व राजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...