Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपूर्व चिह्नित स्थानों को एसडीएम ने करवाया खाली

पूर्व चिह्नित स्थानों को एसडीएम ने करवाया खाली

जौनपुर धारा, जौनपुर। एसडीएम केराकत नेहा मिश्रा क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा के साथ थाना क्षेत्र के चौरा गांव में पहुंचकर मुहर्रम पर अंगारों के मातम होने वाले चिन्हित स्थान को उपस्थित पक्षों की सहमति से खाली करवाया। बुधवार को एसडीएम नेहा मिश्रा सीओ गौरव शर्मा व केराकत थाने की फोर्स के साथ चौरा गांव पहुंची। उन्होंने शिया व सुन्नी समुदाय के सभ्रांतजनों को बुलाकर उनसे बड़े ही सहज तरीके से बातचीत कर उनकी सहमति पर पूर्व के चिन्हित स्थानों को खाली करवाया। उन्होंने लोगों को बताते हुए कहा कि मोहर्रम पर किसी भी प्रकार के कोई विवाद की स्थिति न हो। यदि कोई अनावश्यक रूप से विवाद पैदा करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।