Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूजा पांडालों में लगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

पूजा पांडालों में लगे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

शाहगंज। नगर में इन दोनों गणपति पूजा की धूम मची हुई है चारों तरफ सजे हुए पूजा पंडाल भक्तों और श्रद्धालुओं को एक दिव्य अनुभूति का एहसास करा रहे हैं। चतुर्दिक एक दिव्य आभा नगर में चारों ओर फैली हुई है तथा गणेश की वंदना से व गणपति बप्पा मोरया के गगन भेदी जयकारों से संपूर्ण आकाश गुंजायमान हो रहा है। सभी पूजा पांडालों में भक्तों एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है तथा दर्शन करने वालों का ताता लगा हुआ है। गणपति बप्पा का दर्शन करके सभी श्रद्धालु अपने आप को धन्य कर ले रहे हैं। इसी क्रम में गोपेश्वर मंदिर गली में स्थापित गजानन की दिव्य प्रतिमा, पुराना चौक में स्थापित नगर गणपति पूजा समिति की भव्य प्रतिमा, कार्तिक अग्रहरि के निवास पर स्थापित बाल गणेश की अद्भुत प्रतिमा तथा पक्का पोखरा पर शिव शंकर जायसवाल के आवास पर स्थापित गणपति बप्पा की भव्य एवं दिव्या प्रतिमा ने लोगों का मन मोह लिया तथा लोग स्वयं भक्ति पाश में बंधे नजर आए। सभी पंडाल भक्तों एवं श्रद्धालुओं के गगन भेदी जयकारो एवं गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगाते हुए नजर आए।