Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के ओइना नहर पुलिया के पास मंगलवार को रात्रि लगभग 12 बजे प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव व प्रभारी स्वाट सर्विलांस मय हमराह द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियन्त्रण हेतु थाना अन्तर्गत वाहन की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान सिंधौरा की तरफ से आ रहे एक बाईक सवार को रोकने का प्रयास किया गया तो बाईक सवार व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुये भागने लगा। हड़बड़ाहट में अनियंत्रित होने के कारण बाईक सहित गिर गया और पुलिस टीम पर फायर करने लगा। उक्त बदमाश द्वारा चलाई गई गोली प्रभारी निरीक्षक के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी। पुलिस टीम ने भी जबाबी कार्यवाही करते हुए फायर किया जिससे पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी और वह वहीं गिर गया। पुलिस ने तत्काल मौका स्थल से ही बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गये बदमाश से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम सौरभ गुप्ता पुत्र छोटेलाल गुप्ता निवासी सेहमलपुर थाना जलालपुर बताया जो कि थाना स्थानीय पर यूपी गैगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त है। अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न्न थानो में करीब दर्जन भर संगीन मुकदमे दर्ज है। बदमाश के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा व दो खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर प्लेट की मोटर साइकिल स्पेलेन्डर प्रो काले रंग की बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी रेहटी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। वांछित अभियुक्त के विरुद्ध  विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रमेश यादव प्रभारी निरीक्षक, मनोज सिंह प्रभारी स्वाट टीम,  रामजनम यादव प्रभारी सर्विलांस, हे.का. गोविन्द तिवारी, का. सत्यप्रकाश राय, विपिन यादव, अजय कुमार स्वाट टीम, विपिन कुमार, पंकज गुप्ता, दीपक मौर्य मुख्य रहे।

Share Now...