Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

चौबीस घंटे में 23 सेंमी बढ़ा घाघरा का जलस्तर

आजमगढ़। सगड़ी तहसील के उत्तर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर 24 घंटे में 23 सेंटीमीटर बढ़ गा है। बनबसा बैराज से गुरुवार...
Homeअपना जौनपुरपुलिस का ऑपरेशन सर्च मचा रही अफरा—तफरी

पुलिस का ऑपरेशन सर्च मचा रही अफरा—तफरी

जौनपुर धारा, सिरकोनी। जफराबाद क्षेत्र के नाव घाट पुल के पास रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के आदेश पर ऑपरेशन सर्च चलाया गया। इस दौरान दो व चार पहिया वाहनों में हड़कम्प मचा रहा। ऑपरेशन सर्च के दौरान थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव,चौकी प्रभारी मनोज राय ने मयफोर्स दो तथा चार पहिया वाहनों का कागजात व डिग्गी की चेकिंग किया। इस दौरान कई बिना कागजात के वाहनों का चालान भी किया गया। पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान अराजक तत्वों में हड़कम्प मचा रहा। इस दौरान एक स्कार्पियो में एक असलहा मिला। हालांकि जांच पड़ताल में वह लाइसेंसी निकला जिसे पुलिस ने छोड़ दिया। इसके अलावा एक बोलेरो उत्तर प्रदेश सरकार का बोर्ड लगा मिला। इन्क्वारी के बाद बोर्ड फर्जी निकला जिस पर पुलिस ने बोलेरो का चालान कर दिया।

Share Now...