Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीयू में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में आयोजित होगा दीक्षोत्सव-2025

पीयू में सांस्कृतिक धरोहर के रूप में आयोजित होगा दीक्षोत्सव-2025

जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में आगामी दीक्षोत्सव-2025 का भव्य आयोजन 18 से 25 सितंबर तक किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस उत्सव को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित करते हुए विभिन्न साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप मंगलवार की बैठक में दिया गया। बैठक में सभी कार्यक्रम संयोजक शिक्षक, छात्र स्वयंसेवी एवं प्रतिभागियों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा निर्देश दिए गए। आयोजन संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने सभी से  अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दीक्षोत्सव-2025 के तहत पारंपरिक खेल जैसे खो-खो, कबड्डी, रस्साकशी के साथ-साथ कविता लेखन, निबंध लेखन, चित्रकला, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन से विश्वविद्यालय में उत्साह की लहर देखने को मिल रही है। छात्र-छात्राएं प्रतियोगिताओं में भाग लेने हेतु तैयारी में जुटे हैं। खेल प्रेमी अपनी टीम को सुदृढ़ बनाने में व्यस्त हैं।  कार्यक्रम में प्रो.दीप प्रकाश, डॉ.आलोक दास, डॉ.झांसी, डॉ.निमिशा यादव, डॉ.विशाल यादव, प्लेसमेंट सेल प्रभारी श्याम त्रिपाठी, मुख्य छात्र दिव्यांशु संजय, रुद्रांश चतुर्वेदी, रोहित रंजन सहित कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहेंगे।