Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरपीड़ित दर्द से तड़पता रहा, डॉक्टर होली मिलन समारोह रंग में मस्त

पीड़ित दर्द से तड़पता रहा, डॉक्टर होली मिलन समारोह रंग में मस्त

  • प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव में बच्चों के खेल को लेकर शुरू हुआ विवाद मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया। दबंगों ने एक परिवार पर हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले जाया गया, लेकिन वहां स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही का चेहरा सामने आया। सूत्रों से पता चला है कि लालजी पाल का 10वर्षीय बेटा नीरज, 16वर्षीय सूरज और 20वर्षीय बेटी रुचि को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस, मौके पर पहुंचकर उपचार के लिए दोपहर 2बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों की लापरवाही खुलकर सामने आई। घायलों दर्द से तड़पना रहे थे। लेकिन उपस्थित डॉक्टर होली मिलन समारोह में मस्त थे। किसी ने घायलों की सुध तक नहीं ली। करीब तीन घंटे तक पीड़ित दर्द से तड़पता रहा, लेकिन डॉक्टरों को अपने जश्न में कोई कसर नहीं छोड़ी। शाम 5 बजे घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन तब तक उनकी हालत और बिगड़ चुकी थी।