Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeदेशपीओके को छुड़ाना हमारा कर्तव्य है : हरीश रावत

पीओके को छुड़ाना हमारा कर्तव्य है : हरीश रावत

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने रविवार को पीओके को लेकर बड़ा बयान दिया है. हरीश रावत ने कहा कि पीओके को छुड़ाना हमारा कर्तव्य है. कांग्रेस सरकार के दौरान संसद में इस बारे में एक प्रस्ताव पारित हुआ था तो ये मोदी सरकार के एजेंडे में होना चाहिए. वर्तमान में पाकिस्तान कमजोर स्थिति में है तो इस समय हम पीओके को वापस ले सकते हैं. उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पीओके को पाकिस्तान से छीनने का सही समय है. केन्द्र सरकार को यह काम करना चाहिए. उन्होंने एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी और दिल्ली के सीएम पर अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा. हरीश रावत ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और अरविंद केजरीवाल में कंपटीशन चल रहा है कि बीजेपी की कौन ज्यादा मदद कर सकता है.

Share Now...