Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा

पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा

जौनपुर। विकास खण्ड धर्मापुर के बिथार ग्राम स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय परिसर में शनिवार को वार्षिकोत्सव एवं मदर मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में छात्रों ने समूह नृत्य, एकांकी नाटक और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से ब्राजील डांस और डंबल डांस ने दर्शकों का खूब मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक जगदीश नारायण राय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय के शैक्षिक वातावरण का अंदाजा वहां के बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा से लगाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने अन्य अतिथियों के साथ मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान सुरेन्द्र यादव ने की, जबकि संचालन निखिल जायसवाल के निर्देशन में विद्यार्थियों ने किया। प्रधानाध्यापिका विद्योत्तमा उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एआरपी महेंद्र यादव, पंकज सिंह, रंजय रजक, विक्रम यादव, धीरेंद्र प्रताप पाल, स्वतंत्र कुमार सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Share Now...