Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपिकअप सवार पशुतस्कर उठा ले गये दो भैंस

पिकअप सवार पशुतस्कर उठा ले गये दो भैंस

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय क्षेत्र के बहोरिकपुर व चंदौकी गांव से पिकअप सवार पशु तस्कर दो भैंस उठा ले गये। दोनों भैसों की कीमत एक लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। पीड़ित परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। बताते है कि बीती रात करीब दो बजे पिकअप सवार पशु तस्कर पहले बहोरिकपुर गांव पहुंचे वहां पर मनीष यादव के घर के सामने भैंस बंधी थी पशु तस्कर उसे लाद ले गये। घर वालों को कुछ जानकारी नहीं हो पाई। सुबह उठे तो भैंस गायब थी। घटना को अंजाम देने के बाद पशु तस्कर चंदौकी गांव पहुंचे वहां पर रामसूरत पटेल की भैंस भी घर के बाहर बंधी थी। पशु तस्कर पिकअप पर लाद कर फरार हो गये। दोनों परिजन सोकर उठे लेकिन तब तक वह गायब हो चुके थे। दोनों पीड़ितों ने थाने में घटना की सूचना दे दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। चोरी गये दोनो भैंसो की कीमत लाखों रुपये से अधिक बताई जा रही है।