- प. दुर्ग विजय मिश्र ने प्रस्तुत की कथा
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित संगत जी मन्दिर में श्रीराम कथा आयोजित किया गया। संगीतमयी श्रीराम कथा में पंचम दिवस में रामकथा वाचक अन्तर्राष्ट्रीय कथाकार पं. श्री दुर्ग विजय मिश्र द्वारा भक्तों को कथा सुनाते हुए कहाकि श्री राम हनुमान की कथा बाली वध कथा सुनाई साथ ही उन्होंने मित्रता को लेकर कहा कि भगवान राम और सुग्रीव की मित्रता भी एक उदाहरण है। मित्र के दुख में मित्र को दुखी होना चाहिए और सुख में सुखी होना चाहिए। इसके पश्चात आरती किया गया। कार्यक्रम का संचालन सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल व आभार प्रदर्शन समाजसेवी अनिल मोदनवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में पत्रकार विनोद साहू, समाजसेवी भाजपा नेता शीतल अग्रवाल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, संतोष अग्रहरी, खुशबू जायसवाल, सुनीता अग्रवाल, सुशील सेठ बागी, अश्वनी अग्रहरि, हरिश्चन्द्र अग्रहरि, सुमन गुप्ता, जय प्रकाश अग्रहरि, सीता राम अग्रहरि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



