जौनपुर धारा,जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर क्षेत्रान्तर्गत प्यारेपुर गौशाला में 6.86 लाख की लागत से नांद/चन्नी का निर्माण कार्य, मो.अजमेरी में बेलाल की दूकान से इरफान के मकान तक रू.5.25 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग तथा नाली निर्माण कार्य, मो.अजमेरी में नूर मोहम्मद के मकान से रेहान के मकान तक 3.22 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग तथा नाली निर्माण कार्य, मो.मानेपुर में चौरामाता मन्दिर से बुद्ध के मकान तक रू.8.02 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग तथा नाली निर्माण कार्य, मो.सिपाह में दिलीप यादव के मकान से जहीन के मकान तक रू.2.49 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग तथा नाली निर्माण कार्य, वार्ड कलीचाबाद में पीपल के पेड के पास से कान्ती देवी के मकान तक 5.31 लाख की लागत से इण्टरलाकिंग तथा नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण रविवार को अध्यक्ष मनोरमा मौर्या के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्या उपस्थित रहें। इस अवसर पर सभासद जयशंकर बिन्द (कलेन्दर), तरन्नुम बानो, राजेन्द्र मौर्या, विष्णु सेठ व अवर अभियन्ता दीपक कुमार शाह, अवर अभियन्ता (जल)रागिनी मौर्या, सफाई निरीक्षक हरीशचन्द्र यादव व अवधेश चन्द्र यादव, शहनवाज अहमद, शिवकुमार सिंह, आदित्य मौर्या, रामशकल मौर्या, विवेक मौर्य, गुलजार, सभाजीत पाल, अमन यादव, सोचन यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
पालिका अध्यक्ष ने किया विभिन्न कार्यों का लोकार्पण



