- केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभारी मंत्री ने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सीहीपुर में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह रहे। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि दिनेश प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और विधायक गण रमेश मिश्रा, रमेश सिंह, आरके पटेल, विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर और बृजेश सिंह प्रिंशु ने संयुक्त रूप से पार्टी के पुरोधा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। उसके उपरांत मुख्य अतिथि को जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। स्वागत भाषण पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व सांसद और वर्तमान में विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर ने किया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी ने गरीब, किसान और मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, जिसका उन्हें सीधा लाभ मिल रहा है। प्रदेश में योगी सरकार से पहले गुंडाराज कायम था, जिसको अब खत्म किया गया है। माफियाओं को जेल पहुंचाकर उनकी संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई हो रही है। कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी को आत्मसात करना होगा तभी हम संगठन के हित में चिंतन कर सकते हैं और यही चिंतन के कारण ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के स्वर्णिम साढ़े आठ साल पूरे हो गये हैं और ये साढ़े आठ साल देश के लिए बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस उपलब्धि को चर्चा के माध्यम से घर घर पहुंचाने का आह्वान किया। आये हुये अतिथियों का स्वागत करते हुये जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया। आभार जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, ई अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, अजय सिंह, राजेन्द्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, विजय लक्ष्मी साहू, महिला आयोग की सदस्य शशि मौर्य, अंजना श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख गण सुनील यादव मम्मन, विनय सिंह, धीरू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, सिंद्धार्थ राय, मोर्चा के जिलाध्यक्ष गण नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, अजय सरोज, मेराज हैदर आदि उपस्थित रहे।



