जौनपुर धारा, बरसठी। पैसे के लेनदेन को लेकर प्रधान के परिजनों व ग्राम पंचायत अधिकारी के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में कुर्सी व लात घूसों से मारपीट हुई। पिटाई से ग्राम पंचायत अधिकारी को चोट लगी है। वही प्रधान के जेठ के कपड़े फट गए। मामला थाने पर पहुँचा है, जहां पर दोनों तरफ से समझौते की बात चल रही है। बताया जाता है कि विकास खण्ड के रसुलहा ग्राम पंचायत में 4लाख एक हजार की लागत से कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण कराया गया है। जिसमें 2 लाख 78हजार रुपये का भुगतान हो चुका है। एक लाख 21 हजार रुपए अभी भुगतान होना बाकी है। उसी बात को लेकर करीब 3.30 बजे शाम ग्राम प्रधान के परिजन तूफानी पटेल अपने लड़के दीपक के साथ ब्लॉक परिसर स्थित ग्राम पंचायत अधिकारी कृष्णमोहन के कमरे में पहुँच कर बात कर रहे थे। ग्राम पंचायत अधिकारी का आरोप है कि दोनों लोग मारने-पीटने लगे और कुछ जरूरी कागजात व रजिस्टर आदि फाड़ दिए। पिटाई से ग्राम पंचायत अधिकारी को चोट लग गयी। ग्राम पंचायत अधिकारी मामले की शिकायत लेकर थाने पर दे दिया है। इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत अधिकारी का कहना है कि प्रधान के परिजन कराये गये कार्य का बाउचर दिए बिना ही जबरदस्ती भुगतान कराने का दबाव बना रहे थे। भुगतान न करने पर मारपीट किये। उधर प्रधान के परिजन तूफानी पटेल ने कहा कि भुगतान करने के लिए हमनें बीडीओ से भी कहा था, बीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को आदेश भी दिया था, उसके बाद सभी कागजात उन्हें दे दिया है। लेकिन 6 माह से भुगतान के लिए दौड़ाया जा रहा है।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
प्रधान प्रतिनिधि व ग्राम पंचायत अधिकारी के बीच कार्यालय पर जमकर चले लात घूंसे


