Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपारिवारिक कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

पारिवारिक कलह में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

  • सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव का मामला

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कड़ैला गांव में रविवार दोपहर सीमा बिन्द(25), पत्नी पुष्कर बिंद, ने घरेलू विवाद के चलते अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सीमा का मायका खेतासराय थाना क्षेत्र के मारूफपुर गांव में था। उसकी शादी पुष्कर बिंद से हुई थी, जिससे उसका चार वर्षीय पुत्र अतिक्षय भी है। पारिवारिक अनबन के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना के समय उसका पति मजदूरी के लिए घर से बाहर था। रविवार दोपहर सीमा ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ने पर वह दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची सरायख्वाजा पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। सरायख्वाजा थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि महिला ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जो भी तहरीर प्राप्त होगी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।