जौनपुर धारा, जौनपुर। ब्लॉक क्षेत्र के आदमपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि योग गुरु डॉ. ध्रुवराज ने बालिकाओं को सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार के आसन व प्राणायाम का योगाभ्यास कराया। उन्होंने विद्यालय की छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए योग के गुण बताए। बालिका विद्यालय की वार्डन किरन बाला मिश्रा ने कहा कि यज्ञ के माध्यम से हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है। विभिन्न प्रकार के रोगियों का ईलाज भी यज्ञ के माध्यम से रोगानुसार आहूति डालकर किया जाता है। विद्यालय की छात्राओं ने योग में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। यह कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल व डॉयट प्राचार्य सच्चिदानन्द यादव के निर्देशन में किया गया। प्रत्येक बच्चों तक योग के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रतिमा सिंह, अमृता सिंह, पुष्पा राय व विद्यालय की छात्रा एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन

Previous article
Next article


