Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपहले सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

पहले सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

  • सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सदर ने मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उतरेजपुर शम्भूगंज में स्थित सारनाथ महादेव मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थानाध्यक्ष सहित थाने की पुलिस व पीएसी बल मंदिर परिसर में तैनात थे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सीओ सदर एसपी उपाध्याय भी पहुंचे थे। मंदिर परिसर में लगे मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए सीओ सदर, थानाध्यक्ष बक्शा यजुवेंद्र सिंह मन्दिर परिसर का लगातार भ्रमण करते रहे जिसमें उपनिरीक्षक हंसराज यादव, महेंद्र यादव, करमुल्ला, गोपाल तिवारी, साथ में माधव सिंह,अखिलेश सिंह, प्रेम यादव, संतोष यादव, शैलेन्द्र कुमार व महिला कांस्टेबल प्रतिमा दुबे संजीवनी त्रिपाठी सहित थाने की पुलिस व पीएसी बल भी मौजूद थे। मंदिर परिसर में हल्का लेखपाल अखिलानंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत विवेकानंद यादव, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ब्रह्मजीत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान पुत्र बृजेश यादव कल्लू, पुजारिन संरक्षिका माला शुक्ला मौजूद रहे।