Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरपर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति लगाए पौधा : क्रांति सिंह

पर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति लगाए पौधा : क्रांति सिंह

जौनपुर धारा, सिकरारा। पर्यावरण बैंक वृक्ष लगाए वृक्ष बचाए अभियान के तहत बुधवार को मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी व प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर परिसर में बृहद पौधे लगाकर पर्यावरण तीर्थ यात्रा का शुभारंभ जिले में किया गया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व उत्त्ाâ विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित सिंह व प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह के साथ ही अभियान के संयोजक क्रांति सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने दोनो ही विद्यालय परिसर में छायादार व फलदार पौधा लगाकर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अमित सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पौधों को लगाए साथ ही बचाए भी। क्रांति सिंह ने कहा कि वातावरण स्वच्छ होगा तभी हम सब स्वस्थ्य रहेंगे। ऐसी हमसब को मिलजुलकर अधिक से अधिक पौधा लगाकर अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए प्राकृतिक संसाधनों की सौगात देनी होगी। शरद सिंह ने कहा कि धरती पर पौधों की संख्या बढ़ाकर ही हम पर्यावरण प्रदूषण को कम कर सकते है। अभियान में अजय कुमार मौर्या, सत्य प्रकाश सिंह, दिलीप सिंह, सुशील सिंह, कार्तिकेय प्रजापति, राहुल यादव, दिनेश यादव, मंजू जैसवार, श्यामधर नेहा जायसवाल, आराधना उपाध्याय, गज़ाला बानो, मनोज कुमार तथा विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।