― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपरीक्षा देने जा रहे युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या

परीक्षा देने जा रहे युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या

  • परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस बता रही प्रेम प्रसंग का मामला
  • पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घण्टे में किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास बुधवार को एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अनुज यादव निवासी जमालपुर थाना मछलीशहर के रूप में हुई है। हत्या का आरोपी उसी गांव के मनोज यादव पर लगा हैं। वारदात के पीछे आसनाई बताई जा रही हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक देहात आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे है और मामले की गहन जांच जारी है। वारदात के पीछे प्रेम प्रपंच बताया जा रहा है। अनुज यादव बीफार्मा का छात्र था जो प्रसाद इंस्टीट्यूट जौनपुर परीक्षा देने हेतु मोटर साइकिल से जा रहे थे। मृतक अनुज यादव कुल दो भाई हैं अनुज घर में सबसे छोटा भाई था। पिता मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वहीं बुधवार को दिनदहाड़े हुई युवक की हत्या की गुत्थी पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझा लिया।

हत्या का आरोप उसी के गांव के मनोज यादव पर लगा है, जिसे घटना के कुछ ही घंटे में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि मृतक अनुज यादव का उसकी पुत्री से मेल-जोल और संबंध थे, जिससे नाराज होकर उसने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। संयुक्त प्रयासों के फलस्वरूप उसी दिन अभियुक्त मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

Share Now...