- राष्ट्रभक्ति के नारों से क्षेत्र हुआ गुंजायमान
जौनपुर धारा, सुइथाकला। आजादी केअमृत महोत्सव के दौरान विकास क्षेत्र के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में आजादी का 77वाँ महापर्व परम्परागत ढंग से मनाया गया। इस दौरान राष्ट्र भक्ति के नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। जगह जगह पर ध्वजारोहण के बाद पर्यावरण की सुरक्षा में पौधरोपण का भी कार्य किया गय। इस कड़ी में राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में डाक्टर आलोक कुमार सिंह पालीवाल ने ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण कर लोगों में मिष्ठान वितरित किया। क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी गांव स्थित शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रबन्धक वंशगोपाल त्रिपाठी के हाथों ध्वजारोहण कर आजादी के बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता जाहिर की गई। तत्पश्चात प्रधानाध्यापक महेश दूबे द्वारा बच्चों को सम्बोधित किया गया। इसी क्रम में श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजेय प्रताप सिंह के नेत्रृत्व में आजादी का पर्व मनाया गया। प्रबन्धक हृदय प्रसाद सिंह रानू द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम की कड़ी में ऊँचगाँव स्थित एसवीडी गुरूकुल महाविद्यालय में प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चन्द्र तिवारी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को गति दिया गया। ब्लाक मुख्यालय पर क्षेत्र प्रमुख विद्या देवी पत्नी राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एबीएसए राजेश कुमार वैश्य,बाल संरचना उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थान लालापुर में प्रबन्धक सुरेश पाण्डेय, मो. हुसैन इण्टर कालेज खान बड़ेपुर मे प्रबन्धक मो. हसन तनवीर, ग्राम पंचायत भगासा में प्रधान रामप्रकाश दूबे, ग्राम पंचायत कटघर मे ग्राम प्रधान हरिश्चन्द्र विन्द, हुसेनाबाद में ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव। साथ ही परिषदीय स्कूलों में प्राथमिक विद्यालय मयारी में डा. रणंजय कुमार सिंह एकडला में उमेश यादव, कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में देवेन्द्र कुमार सिंह व इंग्लिस मीडियम प्राथमिक विद्यालय सदरूद्दीनपुर में कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका अनुपमा अग्रहरि के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम और मिष्ठान वितरण का कार्य किया गया।



