Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरपत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में किया गया पौधरोपण

पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में किया गया पौधरोपण

जौनपुर धारा, खेतासराय। पत्रकार एकता संघ के नेतृत्व में सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली के प्रांगण में पौधरोपण  कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पत्रकार एकता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा व विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी शाहगंज सोंधी नंदलाल कुमार, वाराणसी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार गौतम एवं थाने के उपनिरीक्षक महंगू यादव रहे। कार्यक्रम की शुरूआत में वाराणसी मंडल मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन व विशिष्ट अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य और अध्यापकों के साथ पौधरोपण किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के अध्यापक व छात्र छात्राओं को वृक्ष की देखभाल का निवेदन किया गया क्योंकि पेड़ पौधों से ही हमें छाया, ऑक्सीजन व फल मिलता है। प्रधानाचार्य अनिल उपाध्याय ने कहा की वृक्षों की मानव जीवन में अहम उपयोगिता होती है इसलिए वृक्षों का संरक्षण करना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में 125 पौधे लगाए गए। इस मौके पर जौनपुर जिला अध्यक्ष सतीश चौहान, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, वाराणसी मंडल सचिव प्रेम कुमार यादव, वाराणसी मंडल संगठन मंत्री निशानाथ, हीरालाल, प्रहलाद, मोहम्मद अरमान व विद्यालय के समस्त अध्यापक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Share Now...