जौनपुर धारा, जौनपुर। वैलियंट वाराणसियन डाक बाइकर्स महाप्रचार अभियान के चौथे दिन जौनपुर में कर्नल विनोद पीएमजी वाराणसी की अध्यक्षता में डाक विभाग महाप्रचार अभियान के तहत रजा डीएम शिया इंटर कॉलेज जौनपुर में कक्षा नवीं से बारहवीं के स्कूली बच्चों के बीच पोस्टकार्ड लेखन का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया। जिसमें से 10चयनित बच्चों को कर्नल विनोद ने पुरस्कृत किया गया और जौनपुर मण्डल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक डॉ.सैयद अलमदार हुसैन नज़र ने डाक विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह हमारे बच्चों के लिए एक नई पहल है। उन्होने डाक विभाग को दूरसंचार माध्यम की रीढ़ बताया तथा डाक विभाग की सभी योजनाओं तथा वर्तमान डाककर्मियों के व्यवहार की सराहना की। स्कूल के प्रबंधक सैयद नज़मुल हसन नज़मी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे छात्र छात्राओ पहली बार पोस्ट कार्ड लिखने का सौभाग्य मिला तथा डाक विभाग द्वारा उनके विद्यालय में पोस्टकार्ड लेखन का आयोजन कराने के लिए साधुवाद दिया। मुख्य अतिथि कर्नल विनोद कुमार ने कहा कि यह पोस्ट कार्ड लेखन बच्चों में रचनात्मक, कलात्मक तथा भावनात्मक क्षमता में वृद्धि करेगा। उन्होंने कहा कि पत्र लिखना एवं पढ़ना एक भावनात्मक जुड़ाव पैदा करता है, और ऐसा भावनात्मक जुड़ाव आज के दौर के व्हाट्सएप्प या किस्ाी भी डिजिटल माध्यम से नहीं आ सकता क्योंकि पत्र लेखन बच्चों के शब्दावली में सुधार करेगा जिससे उसकी भाषा का विकास होगा। कर्नल विनोद ने बताया कि शिक्षा ही वो हथियार है जिससे आप पूरी दुनिया बदल सकते है इसलिए सीखने कि लगन बनाये रखें। मुख्य अतिथि ने सभी उपस्थित अभिभावको एवं शिक्षकों से अनुरोध किया कि वे बच्चों की मासूमियत को बनाये रखे ताकि वह अच्छे नागरिक बने। रजा डीएम शिया इण्टर कॉलेज जौनपुर के प्राचार्य तथा प्रबंधक से फिलेटली डिपाजिट क्लब खोलकर बच्चो को स्टाम्प की दुनिया से रूबरू करने का अनुरोध किया। जिससे वह सभी फिलाटेली को एक हॉबी की तरह अपनाएं। एक विद्यार्थी ने स्कूल की प्रिंसिपल को गणतंत्र दिवस पर गरीब लोगों को मिठाई खिलाने की सलाह दी। इस अवसर पर अधीक्षक डाकघर राम केवल चौहान, सहायक अधीक्षक पल्लवी मिश्रा, बीके शर्मा, विपिन यादव, डाक निरीक्षक अनिकेत रंजन, व्यास मुनि पाठक, इंद्रजीत पाल सहित रवि रंजन, राहुल, डाक बाइकर्स के साथ अन्य डाककर्मी शामिल रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
पत्र लेखन से होगा शब्दावली तथा रचनात्मक क्षमता का विकास : कर्नल विनोद

Previous article
Next article


