Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरपत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी लगा ली फांसी

पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी लगा ली फांसी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जौनपुर के मड़ियाहूँ में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव के नागेश विश्वकर्मा ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद की भी जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर आलाधिकारी पुलिस फॉर्स के साथ मौके पर पहुँचे एवं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना स्थल से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोड से पता चला है कि चपरासी की नौकरी 5 लोगों के मौत का कारण बनी है।  इसके बाद नागेश ने लोहे रॉड से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे अपने तीन बच्चों बड़ी बेटी निकिता, बेटा आदर्श और तीन वर्षीय बेटी आयुषी की गला दबाकर हत्या कर दी। सभी को मारने के बाद नागेश ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस में ही रहने वाले चचेरे भाई ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक ही बेड पर चार लाशें पड़ी हुई थी। जबकि नागेश का शव फंदे से झूल रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की वजह सामने आई। शव के पास से मिले सुसाइड नोट से पता चला कि मृतक पति अपनी नौकरी को लेकर परेशान था। सुसाइड नोट में लिखा गया कि स्कूल में चपरासी की नौकरी के लिए मृतक नागेश ने एक युवक के माध्यम से एक स्कूल प्रबंधक को 7 लाख रुपये दिए थे। नौकरी और पैसा न मिलने से परेशान होकर मृतक नागेश ने ये खौफनाक कदम उठाया है।