जौनपुर धारा,जौनपुर। केराकत कोतवाली के मुफ्तीगंज चौकी क्षेत्र अन्तर्गत जीआरपी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत पचास वर्षीय अज्ञात अधेड़ की ट्रेन से धक्का लगने पर मौके पर ही मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार जौनपुर गाजीपुर मेमो डाउन पैसेन्जर ट्रेन संख्या 05134 जौनपुर से आकर मुफ्तीगंज स्टेशन पर लगभग पौने दस बजे रूकी फिर गाजी पुर जाने के लिए ट्रेन स्टेशन से खुल गयी थी। धीमी गति से चल रही ट्रेन पर 50वर्षीय अज्ञात युवक दौड़ कर चढ़ना चाहा कि ट्रेन के पावदान से सर के अगले हिस्से में चोट लगने से गिर गया। जिससे सर का पिछले हिस्से में गम्भीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गयी।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
पचास वर्षीय अज्ञात अधेड़ की ट्रेन से धक्का लगने पर मौके पर हुई मौत



