जौनपुर धारा, मड़ियाहूँ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा रजमलपुर ओसरी पंडितान निवासी आकाश मिश्रा पुत्र संजय मिश्रा ने गाँव के ही शादीशुदा एक बच्चे की मां बनवासी महिला खुशबू पत्नी सुनील को लेकर पन्द्रह दिन पूर्व से फरार हो गया था। बनवासी महिला के पति को किसी तरह जानकारी मिली कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी आकाश मिश्रा के साथ मंदिर में शादी कर दिल्ली में है। पति अपने परिजनों के साथ दिल्ली पहुंच कर दोनों को लेकर सोमवार को लगभग 12 बजे के आसपास कोतवाली पहुंचा। खुशबू ने अपने पहले पति के साथ रहने से इंकार कर दिया। कोतवाल ओमनारायण सिंह ने खुशबू बनवासी व आकाश मिश्रा को एक साथ रहने की अनुमति दे दी। अनुमति कोतवाली में लिखा पढ़ी के उपरांत आकाश मिश्रा अपनी पत्नी खुशबू बनवासी को लेकर कोतवाली से ले गया।
― Advertisement ―
E-Paper 04-04-2026
जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
पंडित ने वनवासी शादीशुदा महिला से रचाई शादी

Previous article
Next article


