Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनौवें सर्वधर्म सामूहिक विवाह में पहुंचे अभिनेता चन्दन सेठ

नौवें सर्वधर्म सामूहिक विवाह में पहुंचे अभिनेता चन्दन सेठ

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के निवासी भोजपुरी फिल्म अभिनेता/समाजसेवी चन्दन सेठ मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मैदान में सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से नौवां सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में रविवार को सम्मिलित हुए। इस सामूहिक विवाह में 75जोड़े बने एक-दूसरे के जीवन साथी समारोह से पूर्व सभी दूल्हों की बारात कार,हाथी, घोड़ा और बैंडबाजे के साथ सद्भभावना पुल, ओलंदगंज स्थित शाही पुल से होते हुए विवाह स्थल पर पंहुची। आयोजन स्थल पर बरात पहुंचने पर सभी दुल्हों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। पंडित रजनीकांत द्विवेदी के मंत्रोच्चार के बीच वर-वधू ने एक दूसरे को वरमाला डाला। संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने समारोह में दहेज प्रथा को सामाजिक कुरीति बताते हुए कहा कि इसे समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। अभिनेता चन्दन सेठ सहित पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश टंडन, गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ, डॉ.अंजना सिंह, रमेश सिंह, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, सूरज सेठ, सुदर्शन मिश्रा, अरविन्द प्रजापति, संगम जायसवाल इत्यादि ने दाम्पत्य सूत्र में बंधे 75जोड़े को आशीर्वाद देकर उज्जवल भविष्य की कामना किया।