नेशनल सिनेमा डे एक बार फिर लौट आया है। बीते साल पहली दफा इस खास दिन को सेलिब्रेट किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अब मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया साल 2023 में भी नेशनल सिनेमा-डे सेलिब्रेट करने जा रहा है। देशभर के सभी थिएटर्स में इस खास दिन पर टिकटों के दाम गिराकर बेहद कम कर दिए जाएंगे। इसका मतलब है जेब पर बिना बोझ डाले लोग अपनी पसंद की फिल्में देख पाएंगे। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने साल 2022 में घोषणा की थी कि नेशनल सिनेमा डे 16 सितंबर 2022 को मनाया जाएगा। हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 23 सितंबर कर दिया गया। इसके पीछे कारण महामारी जैसे कठिन समय के बाद एक बार फिर सिनेमा के बिजनेस के शुरू होने और पटरी पर लौटने को बताया गया। बीते साल लगभग 65लाख लोग नेशनल सिनेमा डे पर थिएटर्स गए थे। नेशनल सिनेमा डे के मौके पर खाने-पीने की चीजों पर भी छूट दी जाएगी। पीवीआर सिनेमा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी है कि नेशनल सिनेमा डे पर दर्शक पॉपकॉर्न, कोल्ड्रिंक, कॉफी और बाकी फूड आइटम्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं, जिनकी कीमते सिर्फ 99 रुपये से शुरू होंगी। साल2023 में नेशनल सिनेमा-डे,13 अक्टूबर को देशभर में सेलिब्रेट किया जाएगा। मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया इस साल सभी छोटी-बड़ी हिट फिल्मों की सफलता का जश्न मनाने जा रहा है। जहां सभी उम्र के लोगों को इनवाइट किया गया। टिकट, बुक माय शो और पेटीएम समेत किसी भी ऑफिशनयल नेशनल सिनेमा चेन वेबसाइट से बुक की जा सकती है। नेशनल सिनेमा डे पर टिकटों के दाम की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि किसी भी फिल्म को देखने के लिए 100 रुपये से भी कम खर्च करने होंगे। नेशनल सिनेमा डे में हिस्सा लेने वाले सभी मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में 13 अक्टूबर को फिल्मों के टिकट के दाम महज 99 रुपये होंगे। सिनेमा के इस फेस्टिवल में 4000 स्क्रीन्स शामिल है। थिएटर्स में इस दिनों कई नई फिल्म लगी हुई है। इनमें अक्षय कुमार की हालिया रिलीज मिशन रानीगंज बस 7 दिन पुरानी है। इसके अलावा दर्शक फुकरे 3, द वैक्सीन वॉर, जवान, चंद्रमुखी 3, दोनों, थैक्यू फॉर कमिंग और द एक्सॉर्सिस्ट समेत कई फिल्मों को एंजॉय कर सकते हैं। इनमें पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, सिटीप्राइड, एशियन, मुक्ता ए2, मूवी टाइम, वेव, एम3के और डीलाइट समेत कई मल्टीप्लेक्स और थिएटर्स शामिल है।
― Advertisement ―
समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर
जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
नेशजन सिनेमा-डे पर देखें 99 रूपये में कोई भी फिल्म



