जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सलारपुर घमहा गांव के पास बदमाशों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार प्रहार करके बेरहमी से कत्ल कर दिया। दिनदहाड़े हुए खून से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर उक्त गांव में सड़क के किनारे एक व्यक्ति की खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई, यह खबर सुनकर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया, मृत व्यक्ति की पहचान मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के बारी गांव नेवादा गांव के निवासी ब्राह्मनंद प्रजापति 55वर्ष के रूप में हुई है। शव के पास एक ऑटो रिक्शा भी मिला है जिससे कयास लगाया जा रहा है कि मृतक ऑटो चालक हो सकता है।
― Advertisement ―
नेवढ़िया में धारदार हथियार से अधेड़ की हत्या से सनसनी

Previous article
Next article

