जौनपुर धारा, मल्हनी। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत नूरुद्दीन गर्ल्स पीजी कॉलेज अफलेपुर में अमृत वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अब्दुल कादिर खान (प्राचार्य/संरक्षक मोहम्मद हसन ग्रुप ऑफ कॉलेजेज) जिन्होंने कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान वास्तव में देश की स्वतंत्रता और प्रगति की यात्रा का स्मरण कराते हुए, भारत की मिट्टी और शौर्य के एकीकरण को दर्शाता है। सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ. जुल्फेकार खां ने आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विष्टि अतिथि उप निरीक्षक बलराम यादव थाना सरायख्वाजा ने कहा इस देश की मिट्टी में जन्म लेना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और यह मेरी खुशनसीबी है कि प्रभु ने मुझे इस देश की सेवा का भी अवसर प्रदान किया है। इस मौके पर डॉ. सुनील कुमार, डॉ. संजय यादव, चंद्रभान यादव, साबिर खान, वन्दना उपाध्याय, अखिलेश यादव, श्याम प्रकाश, प्रशांत सिंह, राम प्रताप, शिवाजीत, अशरफ अली, सुनील कुमार, शिव प्रसाद, फरीन, श्वेता, प्रिया सिंह महाविद्यालय परिवार के समस्त प्रवक्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सिकंदर यादव ने किया।
― Advertisement ―
जौनपुर क्राइम अपडेट : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत, सिपाही निलंबित
पुलिस का अभियान जारी, अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्त गिरफ्तारजौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...
नूरुद्दीन खां गर्ल्स कॉलेज में पौधरोपण का आयोजन

Previous article
Next article


